किसानों को दी विभागीय योजनाओं की जानकारी

श्रीनगर। विकासखण्ड एकेश्वर में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 85 कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।
प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी रितु कुकरेती जुयाल ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और किसानों की समस्याएं सुनीं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी 10 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में उद्यान, पशुपालन एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
