टिहरी में हर बृहस्पतिवार रहेगा ‘’नो व्हीकल डे’’


टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर जनपद में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को ’’‘नो व्हीकल डे’’’ मनाया जाएगा।
इस अभियान के तहत सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सप्ताह में एक दिन निजी या सरकारी वाहन का उपयोग नहीं करेंगे तथा पैदल कार्यालय आने-जाने के लिए प्रेरित किए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे प्रदूषण में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह पहल फिट इंडिया और ग्रीन इंडिया अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!