प्रो. एमपीएस बिष्ट को गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में सम्मान

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. एमपीएस बिष्ट को लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित 25वें द्विवार्षिक सम्मेलन 2026 में सम्मानित किया गया। यह सम्मान गढ़वाल पल्टन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
प्रो. बिष्ट को ’’चीफ ऑफ स्ट्रेटजिक कमांडर बैज’’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज, शिक्षा और सैन्य समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में योगदान देने वाले विशिष्ट नागरिकों को दिया जाता है। कार्यक्रम में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न बटालियनों के कमांडेंट भी मौजूद रहे।
