अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत फायर मॉक ड्रिल आयोजित

टिहरी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में नरेंद्र नगर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र नरेंद्र नगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को आग से बचाव और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला के नेतृत्व में टीम ने आवासीय क्षेत्रों में पहुंचकर घरेलू गैस सिलेंडर, विद्युत उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। ढालवाला इंडस्ट्रियल एरिया में औद्योगिक इकाई का फायर रिस्क निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान फायर मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को फायर एक्सटिंग्यूशर के उपयोग और आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
