ऑपरेशन प्रहार के तहत दो फरार वारंटी गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने दो फरार गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली मुनिकीरेती पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे वारंटी कृष्ण चंद को उत्तरकाशी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वहीं कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में फरार आरोपी दीपक को कीर्तिनगर पुल के पास से पकड़ा। दोनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
