नागालैंड के राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन


रुद्रप्रयाग। नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। राज्यपाल केदारनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्होंने श्री केदारनाथ धाम को आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अद्भुत केंद्र बताया। साथ ही उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!