केदारनाथ यात्रा में नियम तोड़ने वाले 409 वाहन चालकों पर कार्रवाई

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 409 वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 11.03 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क भी वसूला गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बिना ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड, वैध इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, फायर एक्सटेंग्यूसर, मेडिकल किट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वालों पर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यात्रा मार्गों पर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
