बीमार और घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सतर्क है। इसी क्रम में हरियाणा के रेवाड़ी निवासी महिला श्रद्धालु सरिता अग्रवाल के घायल होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
मौके पर तैनात एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित हेलीपैड तक पहुंचाया। इसके बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर अग्रिम उपचार हेतु भेजा गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आपदा राहत एजेंसियां चारधाम यात्रा के दौरान आपात स्थितियों में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं।
