भाजपा जिला कार्यालय का पूजन, 2027 चुनाव रणनीति पर मंथन


पौड़ी गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय का पौड़ी में विधिवत पूजन एवं हवन के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित पहली मासिक बैठक में संगठन मजबूती और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
कैबिनेट सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नए कार्यालय से 2027 चुनाव अभियान की शुरुआत करने का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने मंडलों में नियमित बैठकें और संगठनात्मक गतिविधियां मजबूत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!