सिवरेज कार्यों में तेजी, सड़कों की मरम्मत जारी


हरिद्वार। चारधाम यात्रा के मद्देनजर सिवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत तेज गति से की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उत्तराखंड पेयजल निगम दिन-रात निर्माण कार्य कर रहा है, ताकि स्थानीय जनता, व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज-01 और पैकेज-02 में विगत एक दिन में कुल 192.4 मीटर सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया गया। विभिन्न कॉलोनियों और मार्गों पर सीसी रोड, टाइल्स रोड और पेवर ब्लॉक निर्माण तेजी से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!