नगर पालिका में कथित घोटालों को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जांच की मांग


देहरादून/विकासनगर। कांग्रेस कमेटी विकासनगर एवं हरबर्टपुर की संयुक्त प्रेस वार्ता तिलक भवन विकासनगर में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर के अध्यक्ष विकास शर्मा ने हरबर्टपुर नगर पालिका में कथित केमिकल घोटाला, ग्लव्स घोटाला, तेल घोटाला और अन्य अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 15 दिन पूर्व इन मुद्दों पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना दर्शाता है कि शासन-प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य कर रहा है।
विकास शर्मा ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी से तेल घोटाले की आशंका स्पष्ट होती है, जबकि केमिकल और ग्लव्स से जुड़े मामले भी सामने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में फिटनेस समाप्त हो चुके डंपर का संचालन कर कर्मचारियों और चालक की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा नगर पालिका सभासद मोहन राठौर के साइन बोर्ड पर नाम के आगे पेंट लगाने और पीठ बाजार में कथित अवैध वसूली को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हरबर्टपुर नगर पालिका में विभिन्न कार्यों में अनियमितताएं हुई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। कांग्रेस ने सभी मामलों की मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी। प्रेस वार्ता में आशीष पुंडीर, अभिनव ठाकुर, मोहन राठौर, राजीव शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!