11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, मिला सम्मान


हरिद्वार। ऊँ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वावधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन गौतम फार्म, कनखल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, ओयम अध्यक्ष योगी रजनीश और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, लक्सर, मेरठ, सहारनपुर, कोटद्वार और नैनीताल सहित विभिन्न शहरों एवं संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
योगी रजनीश ने बताया कि प्रतियोगिता तीन श्रेणियोंकृट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योग (सोलो, पेयर व ग्रुप) और सूर्य नमस्कारकृमें आयोजित की गई। इसमें 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। विजेताओं को मेडल के साथ घड़ी, पानी की बोतल, डिजिटल पैड और अन्य उपहार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को स्वस्थ और रोगमुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि योग जीवन को संतुलित और स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है और सभी को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर योगी रजनीश ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग केवल शरीर ही नहीं बल्कि मन को भी मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि जीत-हार से ऊपर उठकर योग में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। योग के माध्यम से व्यक्ति आत्मनियंत्रण, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से निरंतर योग अभ्यास करते रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!