खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती, हरिद्वार में छापेमारी तेज

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। होटल, ढाबों और मंडियों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
ज्वालापुर स्थित फल मंडी में टीम ने फलों के 8 नमूने जांच हेतु लिए और राइपिनिंग गैस चौंबरों का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में कैल्शियम कार्बाइड या कृत्रिम रंगों का प्रयोग नहीं मिला। नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं नियमों के उल्लंघन पर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है।
