पुलिस की सतर्कता से भटकी वृद्ध महिला सुरक्षित परिजनों को सौंपी


श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने सतर्कता और संवेदनशीलता दिखाते हुए एक भटकी वृद्ध महिला को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को महिला अकेली और असहाय अवस्था में मिली। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बचनी देवी निवासी तपोवन बताया, जो उपचार के दौरान रास्ता भटक गई थीं। पुलिस टीम ने उन्हें थाने लाकर देखभाल की और परिजनों से संपर्क किया। बाद में सत्यापन के उपरांत महिला को उनके पुत्र को सुरक्षित सौंप दिया गया। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!