बैठक में किया पेयजल, पर्यटन और विकास कार्यों पर मंथन


टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना समीक्षा बैठक नई टिहरी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं को अधिक प्रभावी और दूरदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से आगामी 30 वर्षों को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की जाएं। पेयजल समस्या के समाधान के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने और पर्यटन विभाग की अलग बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि “माई ब्लॉक माई शॉप”, “माई ब्लॉक माई लाइब्रेरी” और निःशुल्क कोचिंग जैसी योजनाएं संचालित हैं। वर्ष 2026-27 के लिए 95.21 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तावित की गई, जिसमें कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं। बैठक में विधायकों ने पेयजल, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और रिंग रोड निर्माण जैसे मुद्दे उठाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!