लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान गार्ड, थाना कार्यालय, भोजनालय, बैरक व परिसर का जायजा लिया गया। मालखाने में लंबित सामान व परिसर में खड़े वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सीसीटीएनएस पोर्टल, ऑनलाइन अभिलेखों और सरकारी संपत्ति की स्थिति की भी जांच की गई। शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी सहित सभी कर्मियों को अनुशासन, स्वच्छता, बेहतर टर्नआउट व अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद कर्मियों की समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!