गिरवीर रावत के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी


जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा नेता गिरवीर सिंह रावत को समाज कल्याण योजनाओं की अनुश्रवण समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अनुसचिव दिनेश सिंह बड़वाल के हस्ताक्षर से जारी पत्र में बताया गया है कि सदस्य के अधिकार, दायित्व व कार्यकाल से संबंधित विस्तृत आदेश अलग से जारी होंगे। मनोनयन पर जखोली सहित रुद्रप्रयाग जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!