डॉ. चंद्र लाल भारती को मिलेगा “भारत विभूषण सम्मान 2026”

हरिद्वार। सामाजिक सेवा और मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. चंद्र लाल भारती को “भारत विभूषण सम्मान 2026” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें दलित उत्थान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है।
सम्मान समारोह 28 अप्रैल 2026 को पंजाब विधानसभा परिसर में आयोजित होगा, जहां मुख्य अतिथि के रूप में कुलतार सिंह संधवां उपस्थित रहेंगे। डॉ. भारती वर्तमान में हरिद्वार के देवपुरा में लोक निर्माण विभाग में अतिरिक्त सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
