पुलिस ने लापता युवक को परिजनों से मिलाया

टिहरी। मुनि की रेती पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए राजस्थान से लापता युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया। कैलाशगेट चौकी क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध व घबराई अवस्था में मिला। पूछताछ में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस उसे चौकी लाकर शांत कराया। तलाशी में मिले मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर उसकी पहचान मनीष चौधरी (23) निवासी टोंक, राजस्थान के रूप में हुई। समन्वय स्थापित कर हरिद्वार में मौजूद टीम को बुलाया गया और युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
