नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चंद समय में गिरफ्तार कर लिया। 18 अप्रैल 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली कोटद्वार में संबंधित धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर व क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सघन जांच, सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मिलेश चौहान उर्फ आर्यन चौहान (निवासी बिजनौर, यूपी) की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रीति गोसाई व कांस्टेबल अनुज वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!