विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की चर्चा

पौड़ी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीक्षिता जोशी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मृत, अनुपस्थित व स्थानांतरित मतदाताओं (एएसडी) की सूची और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ईआरओ नेट व घर-घर सत्यापन के आधार पर सूची तैयार की गई है और पारदर्शिता के लिए आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी दलों से बीएलए की नियुक्ति कर पुनरीक्षण कार्य में सहयोग देने की अपील की गई।
