पुलिस ने पाठशाला में दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प


पौड़ी। सेंट थॉमस स्कूल में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एंटी ड्रग्स डे के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने की प्रेरणा दी। पुलिस टीम ने साइबर ठगी से बचाव और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!