शतरंज प्रतियोगिता में कुनाल प्रथम व हार्दिक रहा द्वितीय

श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में विश्व विरासत दिवस के अवसर पर अंतर सदनीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। उप प्रधानाचार्य रिद्धिस उनियाल मुख्य अतिथि रहे। कक्षा 4-5 बालक वर्ग में कुनाल नेगी प्रथम, हार्दिक पांडेय द्वितीय और अविरल सिंह तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम, नव्या चौधरी द्वितीय और नियति बहुगुणा तृतीय रहीं। कक्षा 6-8 बालक वर्ग में चिराग प्रथम रहे। बालिका वर्ग में नंदनी बहुगुणा ने पहला स्थान हासिल किया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
