ईएनटी शोध में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज अव्वल


श्रीनगर। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय ईएनटी सम्मेलन में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्जुन सिंह के “स्टायलॉइडेक्टॉमी के पोस्टऑपरेटिव परिणाम” विषय पर शोध को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। वर्ष 2023 से 2026 के बीच किए गए इस अध्ययन में सर्जरी के प्रभावी परिणाम सामने आए। शोध की वैज्ञानिकता, डेटा विश्लेषण और व्यावहारिक उपयोगिता को निर्णायकों ने सराहा। इस उपलब्धि से संस्थान की शोध क्षमता और चिकित्सा उत्कृष्टता को नई पहचान मिली है, वहीं अन्य मेडिकल संस्थानों को भी नवाचार के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!