हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर व मॉडल बनाने के लिए सफाई अभियान जारी

हरिद्वार। तीर्थ नगरी को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में वृहद सफाई अभियान लगातार जारी है। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण में 1 से 14 अप्रैल तक कुल 1,14,347.14 किलोग्राम गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित किया गया। इसमें 46,786.1 किलोग्राम सूखा और 67,561.04 किलोग्राम गीला कूड़ा शामिल है, जिसका समुचित निस्तारण किया गया। इस अभियान में 35 विभागों के नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य जनपद को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाकर श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
