ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण व डिजिटलीकरण का आह्वान

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्र, भोजपत्र और दुर्लभ अभिलेखों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये धरोहर हमारी समृद्ध ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत देशभर में उपलब्ध पांडुलिपियों और दुर्लभ ग्रंथों का वैज्ञानिक संरक्षण, सूचीकरण और डिजिटलीकरण किया जा रहा है, ताकि यह सामग्री शोधार्थियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए सुलभ हो सके। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, मंदिरों, पुस्तकालयों और व्यक्तियों से अपील की है कि उनके पास उपलब्ध पांडुलिपियों की जानकारी जिला सूचना कार्यालय, देवपुरा चौक हरिद्वार को उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें डिजिटलीकृत कर ‘ज्ञान भारतम् पोर्टल’ पर संरक्षित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!