विवादित टिप्पणी पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने जताई आपत्ति


हरिद्वार। बिजनौर से शुरू हुई ‘एक्स मुस्लिम सद्भावना सम्मान यात्रा’ का हर की पौड़ी पर समापन हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा सनातन परंपरा अपनाने को महत्वपूर्ण बताया गया। आयोजन का मार्गदर्शन संत स्वामी राम विशाल दास ने किया।
इस दौरान कुछ विवादित टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने संतों के सम्मान और सामाजिक एकता बनाए रखने की बात कही। प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा ने कहा कि धर्म के मार्ग पर आने वालों का स्वागत होना चाहिए और समाज में विभाजन फैलाने वाली भाषा से बचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज में एकता और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!