रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर सख्ती, दो दिन में दूसरी शादी रुकवाई


रुद्रप्रयाग। जनपद में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में दो दिन के भीतर दूसरी बाल विवाह की घटना को समय रहते रोक दिया गया। नाबालिग बालिका द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिलने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
शुरुआत में परिजनों ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के बाद सच्चाई सामने आई। टीम ने बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए सख्त चेतावनी दी, जिसके बाद परिजनों ने विवाह रद्द कर दिया। प्रशासन की तत्परता से एक और बाल विवाह रोका गया, जिससे बालिका का भविष्य सुरक्षित हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!