सुनहरे 1000 दिन व संतुलित आहार पर दिया जोर


पौड़ी। पौड़ी जनपद में 9 से 28 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जन्म से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। थलीसैंण क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘सुनहरे 1000 दिन’ के महत्व पर जानकारी दी गई तथा बच्चों ने नाटक के माध्यम से जंक फूड के दुष्प्रभाव बताए। विभिन्न परियोजनाओं में गर्भवती महिलाओं को पोषण, टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्क्रीन टाइम कम करने और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!