घाट व चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर जोर

देवप्रयाग। बैसाखी पर्व के अवसर पर संभावित भीड़ को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने संगम घाट और रामकुंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत कीर्तिनगर पुल से सिरोबगड़ तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, पेट्रोलिंग, साइन बोर्ड और वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
