दो दिवसीय भ्रमण पर कैबिनेट मंत्री


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जौनसार बाबर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। उन्होंने हनोल में महासू देवता के दर्शन कर एएनएम सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी का निरीक्षण किया। मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के निर्देश दिए। मैंद्रथ में बाशिक महासू देवता के दर्शन के बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज अटाल का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!