अभिनय से मातृत्व, त्याग और राष्ट्रधर्म की भावना को प्रभावशाली ढंग से समझाया

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आर्य नगर स्थित चाणक्य शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा विगत दिवस अनुराग पैलेस, ज्वालापुर में भव्य एवं संस्कारमय परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, मातृशक्ति, बच्चों एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं परिवारजनों का स्वयंसेवकों द्वारा पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, त्याग एवं संस्कारों पर आधारित विभिन्न प्रेरणादायी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर मुनेश चौहान (जिला व्यवस्था प्रमुख), नगर प्रचारक तनुज, उमेश मिश्रा, डॉ. अनुराग (नगर कार्यवाह), अमरेश, राजेंद्र रुहेला, ब्रह्मपाल, देवी प्रसाद, धनवीर, वेदपाल, सतीश गोला, सतीश चौहान, सतीश गुप्ता, डॉ. आलोक, डॉ. अश्वनी, कुंवर पाल, अधिवक्ता कुशल पाल, हरदम सिंह, दीपक, मनोज, कार्तिक, प्रमोद, बृज किशोर, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं परिवारजन उपस्थित रहे।
परिवार मिलन समारोह ने भारतीय संस्कृति, संस्कार, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं पारिवारिक एकता का संदेश देते हुए उपस्थित सभी परिवारों में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!