दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

श्रीनगर गढ़वाल।  चौरास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। बाल दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल और उपप्रबंधक रिद्धिस उनियाल ने जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यालय ध्वज फहराया गया और स्पोर्ट्स कैप्टन काजल नौटियाल ने मशाल सेरेमनी संपन्न कराई।
प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न दौड़, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो और अन्य खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग में नीरज नेगी, बालिका वर्ग में कदर परवीन, सब जूनियर बालक वर्ग में अंश लिंगवाल और बालिका वर्ग में आरोही चौंपियन बने। प्राइमरी वर्ग में हार्दिक पांडे और जिया ने चौंपियनशिप जीती।
सदनवार प्रतियोगिता में 147 अंकों के साथ रेड सदन प्रथम, ग्रीन सदन 92 अंकों के साथ द्वितीय, येलो सदन 30 अंकों के साथ तृतीय और ब्लू सदन 25 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। समापन पर प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और रेड सदन को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!