राज्यपाल के बदरीनाथ धाम दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

श्रीनगर गढ़वाल। राज्यपाल के 24 अक्टूबर को प्रस्तावित बदरीनाथ धाम भ्रमण को लेकर चमोली पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ कर निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को वीआईपी आगमन से दो घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, आसपास के क्षेत्रों की जांच करने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा। ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने और बिना अनुमति स्थल नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए।
