ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता: नंद किशोर


कृष्णा नैनवाल
लालकुआं (हल्द्वानी)। जल संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। पुरानी पेयजल लाइनों की मरम्मत, दूषित पानी की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को शुरू कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
लालकुआं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि चोरगलिया, नया गांव कटान, गौलापार, देवपुर दनाई, मदनपुर, इंदरपुर, रेशमबाग और कुंवरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए समय-समय पर नमूने प्रयोगशाला भेजे जाते हैं। ओवरहेड टैंकों की जांच और क्लोरीनयुक्त पानी की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि धनराशि आवंटन में बाधा के कारण प्रभावित जल जीवन मिशन के कार्य जल्द शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। नए कनेक्शन निर्धारित प्रक्रिया के तहत दिए जा रहे हैं तथा बिल विभागीय नियमों के अनुसार भेजे जाते हैं। नंद किशोर ने लोगों से पानी का सदुपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी रोकने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!