1853 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम


पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को श्रीनगर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज के मुख्य कॉन्फ्रेंस हॉल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। जनपद के 1853 आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों और ग्रामीणों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, गोद भराई, जन्मोत्सव सहित अन्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों में खेलकूद, कला, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जाएगा। मंत्री ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल संरक्षण संबंधी जागरूकता गतिविधियों पर भी जोर दिया। उन्होंने विभागों को समन्वय से कार्य कर योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!