15 शिकायतें दर्ज, पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

चमोली। जिला सभागार गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में 15 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
गैरसैंण निवासी पार्वती देवी को अटल आवास योजना के मानकों के तहत अपात्र पाए जाने पर उनकी पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने को कहा गया। पोखरी निवासी भोपाल राम के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की शिकायतों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी देने को कहा। उन्होंने पात्र जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय समन्वय पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!