1.30 करोड़ की लागत से दुकानों का विधायक ने किया शिलान्यास


देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-1 में बस अड्डे के निकट 130.61 लाख रुपये की लागत से दुकान निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया।
बस अड्डे के समीप दुकानों के निर्माण की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासी कर रहे थे। शिलान्यास के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी, ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी और वार्ड सदस्य दीवान कौतूरा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!