युवाओं की सफलता का मंत्र अनुशासन, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति


श्रीनगर। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने रविवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, रोजगार और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद कर्नल कोठियाल चौरास स्थित यूथ फाउंडेशन के सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर पहुंचे और प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती केवल रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि देशसेवा का गौरव भी है। युवाओं को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और निरंतर मेहनत के साथ तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों को चुनौती के रूप में स्वीकार कर नियमित अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। श्रीनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चौरास में पूर्व सैनिकों ने भी कर्नल कोठियाल से संवाद किया। इस अवसर पर प्रो. हरभजन सिंह चौहान, प्रो. मोहन सिंह पंवार, प्रो. आरएस नेगी, विदुषी निशंक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!