विकासनगर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर

विकासनगर। विकासनगर बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-507 और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। हेरिटेज क्षेत्र से शुरू हुई कार्रवाई में जेसीबी की मदद से सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले, सामान और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान कुछ व्यापारियों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण यातायात और पैदल आवागमन प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए बाजार में सुचारू यातायात और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद जताई।
