टिहरी पुलिस ने बुजुर्गों के घर पहुंचकर जाना हालचाल
टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने घनसाली और थत्यूड़ क्षेत्र में वरिष्ठ एवं एकल रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और समस्याओं की जानकारी ली। पुलिस ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान साइबर चौपाल आयोजित कर डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और म्यूल अकाउंट जैसी धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील की। संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने के साथ आपात स्थिति में 112 और साइबर अपराध की सूचना के लिए 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।
