टिहरी में जनगणना 2027 के लिए 42 मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

टिहरी। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत नई टिहरी के क्रीड़ा सभागार में 42 मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने 14 से 16 अक्टूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आंकड़ों की शुद्धता, गोपनीयता और डिजिटल डाटा प्रविष्टि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में जनगणना प्रक्रिया, सूचना संकलन, सत्यापन, रिपोर्टिंग और अभिलेखों की सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स आगे क्षेत्रीय कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
