टिहरी में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, चार गिरफ्तार

टिहरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने पिछले 24 घंटे में चार अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 46 पेटी अंग्रेजी शराब, 10 पेटी बीयर और 80 टेट्रा पाउच देशी शराब बरामद की। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप और अल्टो कार भी जब्त की गई।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में घनसाली, देवप्रयाग, चंबा और मुनि की रेती पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। साथ ही आमजन से अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
