रोशनी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग की रोशनी कालूड़ा ने चेन्नई में आयोजित 41वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चौंपियनशिप 2026 में रजत और कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।
अगस्त्यमुनि एथलेटिक्स बालिका छात्रावास में अध्ययनरत रहीं रोशनी ने अंडर-20 बालिका वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में रजत और तीन किलोमीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक हासिल किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने रोशनी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी सफलता से जनपद के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
