टिहरी झील में वाटर स्कीइंग के तीन प्रशिक्षण कोर्स शुरू


टिहरी। भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (आईआईएसएम), गुलमर्ग की ओर से टिहरी झील में वाटर स्कीइंग के तीन प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए गए हैं। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत संचालित संस्थान द्वारा बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर के कोर्स आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी पहुंचे हैं। इस वर्ष 28 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 24 ने रिपोर्ट किया है। आईआईएसएम के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने बताया कि टिहरी झील का स्वच्छ पानी और अनुकूल परिस्थितियां वाटर स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त हैं। उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टिहरी में तीन वाटर स्कीइंग और ऋषिकेश में दो रिवर राफ्टिंग कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!