संत कबीर के विचारों से समाज में मजबूर होगा समरसता और भाईचारा


हरिद्वार। देवपुरा स्थित श्री कबीर आश्रम में श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट समिति की ओर से सामाजिक चिंतन, समरसता एवं सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि संत कबीर ने सदियों पहले आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया, जिसका आज भी महत्व है। उन्होंने समाज की एकजुटता और सभी की भागीदारी को जरूरी बताते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाना और समाज में संवाद बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर जागरूकता फैलाने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजब सिंह सहित पालेराम, तिलकराज, ओमप्रकाश, कृपाल सिंह, संजय कुमार, एडवोकेट आनंद कुमार, अमरीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!