समय पर टीकाकरण से रेबीज से बचाव संभव: सीएमओ


रुद्रप्रयाग। विश्व रेबीज दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को जानवर के काटने या खरोंचने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने और एंटी रेबीज टीकाकरण कराने की जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. पारूल गोयल ने बताया कि रेबीज संक्रमित जानवरों के काटने या खरोंचने से फैल सकता है और लक्षण सामने आने के बाद जानलेवा हो सकता है। चिकित्सकों ने बताया कि काटने पर घाव को साबुन और बहते साफ पानी से 10-15 मिनट धोकर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें और टीकाकरण का पूरा कोर्स कराएं। पालतू जानवरों का नियमित टीकाकरण कराने तथा बच्चों को आवारा जानवरों से दूर रखने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!