समिति ने जनसमस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन

लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में सफाई, कूड़ा निस्तारण, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और जलभराव समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सुल्तानपुर सेवा समिति ने ईओ को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष एडवोकेट जावेद अली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगरवासियों की समस्याएं रखीं। ज्ञापन में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, कीटनाशक दवा छिड़काव, नियमित कूड़ा उठान, पेयजल टंकी व पाइपलाइन दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा जलभराव और अतिक्रमण की समस्या दूर करने की मांग की गई। ईओ ने सफाई, कूड़ा निस्तारण और दवा छिड़काव का तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया।
