स्कूटी से स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन किया सीज

चमोली। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए स्कूटी से खतरनाक स्टंट करना युवक को भारी पड़ गया। ज्योतिर्मठ बाजार में स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूटी सीज कर दी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।
पुलिस ने युवक को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त हिदायत दी। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। चमोली पुलिस ने युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। सड़क पर स्टंटबाजी गंभीर हादसों का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!