नवरात्र के पहले दो दिनों में 2500 कन्याओं का पूजन, 11 हजार का संकल्प


देहरादून। शारदीय नवरात्र पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में नौ दिवसीय कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत पहले दो दिनों में करीब 2500 कन्याओं का पूजन किया गया। आयोजन के दौरान कुल 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प लिया गया है।
11 और 12 अक्टूबर को कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लूपुर मंदिर तथा वार्ड 41 इंदिरापुरम स्थित दुर्गा मंदिर और सीमा द्वार के शिव शक्ति मंदिर में कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं को तिलक लगाकर पुष्प, चुनरी, प्रसाद और भोजन अर्पित किया गया। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि कन्या पूजन सनातन संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण समाज की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, आशीष शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह और पार्षद शेखर नौटियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!